हुवाग पंचायत सचिव को ACB ने किया गिरफ्तार, PM आवास योजना की किस्त के बदले मांग रहा था घूस

हुवाग पंचायत सचिव को ACB ने किया गिरफ्तार, PM आवास योजना की किस्त के बदले मांग रहा था घूस

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुक को पहली किस्त जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग ने सख्त कार्रवाई की है। एसीबी की ट्रैप टीम ने हुवाग पंचायत के पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह को ₹2500 की घूस लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

इस कार्रवाई की नींव ग्राम हुवाग निवासी मो. अलीजान अंसारी की शिकायत से पड़ी। उन्होंने एसीबी हजारीबाग कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ है, जिसका स्वीकृति संख्या JH16017/3/1204 है। अन्य लाभुकों को योजना की पहली किस्त मिल चुकी है, लेकिन उनसे रिश्वत मांगे जाने के कारण भुगतान रोक दिया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने पंचायत सचिव से किस्त जारी करने को लेकर संपर्क किया तो उनसे ₹10,000 की मांग की गई। सचिव ने कथित तौर पर साफ शब्दों में कहा कि बिना पैसा दिए पहली किस्त नहीं मिलेगी। रिश्वत देने से इनकार करते हुए मो. अलीजान अंसारी ने पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी।

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने विधिवत जांच और सत्यापन कराया। जांच में यह पुष्टि हुई कि पंचायत सचिव द्वारा ₹5000 की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में यह तय हुआ कि रकम दो चरणों में दी जाएगी, जिसमें पहली किस्त ₹2500 होगी।

सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर एसीबी हजारीबाग थाना में कांड संख्या 14/2025, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया। इसके बाद दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

रिश्वत लेते ही हुई गिरफ्तारी

मंगलवार को योजना के तहत तय रणनीति के अनुसार पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह ने जैसे ही ₹2500 की पहली किस्त के रूप में रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM