उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, गुमला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, गुमला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

गुमला जिले में साइबर अपराधियों ने जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। इस नकली प्रोफाइल के जरिए लोगों से संपर्क कर ठगी करने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि “उपायुक्त, गुमला” के नाम से एक अनधिकृत व्हाट्सएप अकाउंट सक्रिय पाया गया है, जिसका नंबर (+ 91 84943482556) बताया जा रहा है। इस नंबर से कॉल या संदेश भेजकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त कभी भी किसी अज्ञात या निजी नंबर से व्यक्तिगत कॉल, संदेश या किसी प्रकार की मांग नहीं करती हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम से किसी संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर से कॉल या मैसेज प्राप्त होता है, तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें और व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करें। साथ ही, किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य संवेदनशील सूचनाएं साझा न करें।

यदि किसी को इस प्रकार का संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो उसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या जिला प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की साइबर ठगी से बचने की अपील दोहराई है।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM