गो*लीकांड के बाद टूटा ग्रामीणों का सब्र, सड़क से थाने तक विरोध

गो*लीकांड के बाद टूटा ग्रामीणों का सब्र, सड़क से थाने तक विरोध

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू भगत पर हुई फायरिंग की घटना के विरोध में शुक्रवार को पूरे बाजार में व्यापक बंद का असर देखने को मिला। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर बाजार पूरी तरह बंद रहा, जबकि क्षेत्र में साप्ताहिक हाट भी नहीं लग सका।

घटना के विरोध में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने डुगडुगी बजाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया और बाद में पोड़ैयाहाट थाना पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान लोगों ने घटना के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी अंकित यादव को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने जैसी कठोर कार्रवाई की भी मांग उठाई। लोगों का आरोप था कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम नहीं उठाए जाने से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं।

बंद और प्रदर्शन के कारण पोड़ैयाहाट बाजार में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और साप्ताहिक हाट भी आयोजित नहीं हो सका। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Trending News

मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM