अदाणी पावर प्लांट में प्रोजेक्ट ‘उड़ान’ शुरू, छात्रों में उद्यमिता और उद्योग ज्ञान बढ़ाने की पहल

अदाणी पावर प्लांट में प्रोजेक्ट ‘उड़ान’ शुरू, छात्रों में उद्यमिता और उद्योग ज्ञान बढ़ाने की पहल

अदाणी पावर प्लांट परिसर में शिक्षण उन्मुख पहल ‘उड़ान’ परियोजना की औपचारिक शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में जिले के 9 प्रखंडों के 133 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। यह पहल अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरक जीवन यात्रा से प्रेरित होकर तैयार की गई है।

बच्चों को उद्योग की दुनिया से जोड़ने का प्रयास

‘उड़ान’ का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों और उनकी कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर देना है। इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना, नवाचार और बड़ी सोच विकसित करने पर जोर दिया गया है।

उपायुक्त अंजली यादव बनीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में गोड्डा की उपायुक्त अंजली यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की उपस्थिति में उन्होंने अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और प्रोजेक्ट ज्ञानोदय जारी रखने की बात कही।
इस दौरान अदाणी पावर के स्टेशन हेड और अदाणी फाउंडेशन की टीम भी मौजूद रही। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ‘उड़ान’ को सराहनीय कदम बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक ने इसे छात्रों के उज्ज्वल करियर निर्माण में महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रधानाचार्यों को दी गई विस्तृत जानकारी

सत्र के दौरान सभी प्रधानाचार्यों को ‘उड़ान’ कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और सुरक्षा दिशानिर्देश बताए गए। इसके बाद उन्हें पावर प्लांट के अंदर ले जाकर बिजली उत्पादन की वास्तविक प्रक्रिया दिखलाई गई। आने वाले दिनों में जिले के कक्षा 9 से 12 के छात्रों को भी इसी प्रकार पावर प्लांट भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रिंसिपलों ने ‘उड़ान’ परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के भविष्य निर्माण में बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Trending News

नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
Aug 31, 2026, 5:34:00 PM
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
Aug 31, 2026, 5:23:00 PM
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM