गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोड्डा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को आज एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को आठ किलो गांजा और एक गुप्ती (चाकू) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति SP Shine मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बसंतराय से कर्कटडीह होते हुए महागामा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), महागामा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की।

टीम ने मनियामोड़–कर्कटडीह मार्ग पर निगरानी शुरू की। लगभग 9:30 बजे पुलिस को संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

तलाशी में बरामद हुआ गांजा और हथियार
जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर लटके झोले से करीब पाँच किलो गांजा मिला, जबकि डिक्की से तीन किलो गांजा और सीट के नीचे छिपाकर रखी गई गुप्ती बरामद की गई। कुल मिलाकर पुलिस ने आठ किलो गांजा, मोटरसाइकिल और हथियार को जब्त कर लिया है।

आरोपी की पहचान और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बब्लू साह (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता सुखदेव साह, निवासी कोरियाना, थाना बसंतराय, जिला गोड्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मंडल कारा भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM