गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले की साइबर थाना पुलिस ने ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाक्षुआडीह गांव के रहने वाले शंकर कुमार वर्मा (29 वर्ष) और धनुषधारी प्रसाद वर्मा (25 वर्ष) के रूप में की गई है।

साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 8 नवंबर को गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी बेंगाबाद के खंडोली डैम के पास स्थित शहरपुरा गांव के जंगलों में बैठकर ठगी का काम कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने बताए गए इलाके में छापा मारा और मौके से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक श्रम कार्ड और एक वोटर कार्ड बरामद किए गए।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं को कॉल करते थे और मातृत्व लाभ की राशि दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। अपराधी ठगे गए पैसों से मोबाइल रिचार्ज और ऑनलाइन शॉपिंग करते थे।

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक पुनित गौतम, गुंजन कुमार, अवर निरीक्षक राम प्रवेश यादव, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार और पुलिस लाइन के सशस्त्र बल शामिल थे।

Trending News

नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM