गिरिडीह में दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत का मामला: पुलिस की छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह में दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत का मामला: पुलिस की छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तारगिरिडीह में दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत का मामला: पुलिस की छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत और दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना कांड संख्या 56/26 के तहत की गई, जो 33 वर्षीय साजिया प्रवीण की मौत से संबंधित है। साजिया की शादी करीब 13 साल पहले मछली मोहल्ला निवासी उमर अख्तर उर्फ सोनू अंसारी से हुई थी।

मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद उसकी स्थिति और अधिक खराब हो गई थी। 11 मार्च को हुई साजिया की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और दावा किया था कि शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इस मामले में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

जांच के दौरान पुलिस और वरीय अधिकारियों की निगरानी में सामने आया कि लगातार प्रताड़ना के कारण साजिया को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इसके बाद पुलिस ने 4 और 5 अप्रैल की रात देवघर जिले के मधुपुर और बुढ़ई थाना क्षेत्रों के साथ-साथ गिरिडीह के पचंबा इलाके में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया।

इस अभियान में सन्नी अंसारी उर्फ इमरान अख्तर, चांद अंसारी उर्फ पोदिना (दोनों मछली मोहल्ला निवासी) और वशीम अंसारी उर्फ टिपू (पटवाबाद, मधुपुर निवासी) को गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

इसी बीच, नगर थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले (कांड संख्या 79/26) में भी पुलिस को सफलता मिली है। कुरैशी मोहल्ला निवासी मो. रिजु की शिकायत पर दर्ज इस मामले में हीरा कुरैशी और बाबु कुरैशी को आरोपी बनाया गया था। इन दोनों के खिलाफ पहले से ही अन्य मामलों में केस दर्ज थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाबु कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पूरे अभियान का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने किया, जिसमें एसआई उपेंद्र कुमार दास, एसआई संजय नायक, एएसआई फागुनाथ सोरेन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Trending News

जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
Sep 06, 2026, 11:43:00 AM
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
Sep 06, 2026, 11:25:00 AM
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM
 बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Sep 06, 2026, 10:41:00 AM
 बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
Sep 06, 2026, 10:13:00 AM
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM