गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व कर्मी और दलाल गिरफ्तार

गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व कर्मी और दलाल गिरफ्तार

गिरिडीह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार को एसीबी की टीम ने बेंगाबाद अंचल कार्यालय में छापेमारी कर राजस्व उप-निरीक्षक (कर्मचारी) और एक कथित बिचौलिये को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के बदले अवैध पैसे की मांग से जुड़े मामले में की गई।

मामले के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल के नाम पर बेंगाबाद अंचल के मौजा मोतीलेदा स्थित जमीन (खाता संख्या 74, खेसरा 4045, रकबा 7.34 डिसमिल) का दाखिल-खारिज कराने के लिए आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह इस सिलसिले में अंचलाधिकारी से मिले, तो उन्हें संबंधित पंचायत कर्मचारी सुरेंद्र यादव से संपर्क करने को कहा गया।

शिकायत के मुताबिक, 16 दिसंबर को सुरेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान उसने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एसीबी ने पहले शिकायत की गोपनीय जांच कराई, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद गुरुवार को पूर्व नियोजित कार्रवाई के तहत एसीबी की टीम ने बेंगाबाद अंचल कार्यालय में जाल बिछाया। इस दौरान राजस्व उप-निरीक्षक सुरेंद्र यादव और एक दलाल मुकेश कुमार को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देने की बात कही जा रही है।

Trending News

ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
Sep 12, 2026, 7:16:00 AM
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM