घाटशिला उपचुनाव में मतदान गोपनीयता का उल्लंघन, FST ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

घाटशिला उपचुनाव में मतदान गोपनीयता का उल्लंघन, FST ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

घाटशिला उपचुनाव के दौरान मतदान के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में फ्लाइंग स्क्वायड टीम (FST) ने दो व्यक्तियों के खिलाफ घाटशिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।

सूत्रों के अनुसार, मतदान के दौरान दो लोगों ने मतदान कक्ष के भीतर EVM मशीन में वोट डालते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। इस घटना के सामने आने पर FST ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता विमल किशोर बैठा और भाजपा के मनी मोहंती ने अपने-अपने फेसबुक अकाउंट पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में EVM मशीन दबाते हुए फोटो पोस्ट किया। विमल किशोर बैठा ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि “घाटशिला की जनता शुरुआत कर दी है। इस बार कमल खिलेगा।” वहीं, मनी मोहंती ने पोस्ट में “पहले मतदान फिर जलपान” का स्लोगन लिखकर भाजपा को वोट देने की अपील की।

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान कक्ष के भीतर किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो खींचना सख्त वर्जित है, ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे। हालांकि, मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के थोड़ी देर बाद ही दोनों पोस्ट संबंधित अकाउंट्स से हटा दिए गए।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM