घाटशिला उपचुनाव में मतदाता जारी, अब तक 54.08% वोट पड़े

घाटशिला उपचुनाव में मतदाता जारी, अब तक 54.08% वोट पड़े

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का माहौल है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं।

यह उपचुनाव शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन के बाद आयोजित किया जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 54.08 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस चुनाव में स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। बाबूलाल सोरेन इससे पहले भी घाटशिला विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। मुख्य मुकाबला भाजपा और जेएमएम के उम्मीदवारों के बीच देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधानसभा के सभी 300 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जा रही है। इनमें से 186 मतदान केंद्रों को 'क्रिटिकल' घोषित किया गया है, जहां 10 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस बार मतदाता संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। कुल 2,56,352 मतदाता इस उपचुनाव में मतदान करेंगे, जिनमें 1,25,114 पुरुष, 1,31,235 महिलाएँ और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। साथ ही, 2,738 दिव्यांग, 372 सेवा कार्यकर्ता (सर्विस वोटर), 1 विदेशी मतदाता और 16,601 युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM