घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान जारी, 11 बजे तक 34.32% वोट पड़े

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान जारी, 11 बजे तक 34.32% वोट पड़े

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर आज हो रहे उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 7 बजे मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह 11 बजे तक 34.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय है।

इस उपचुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन मैदान में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया था।

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सभी 300 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रांची स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय में बड़े स्क्रीन पर प्रत्येक बूथ की गतिविधियों की सीधी निगरानी की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर मतदान सुबह 7 बजे से सुचारू रूप से शुरू हुआ है और वेबकास्टिंग के माध्यम से सीईओ, डीईओ और भारत निर्वाचन आयोग लगातार निगरानी रख रहे हैं। हालांकि, 243 नंबर बूथ पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी की शिकायत मिली, जिसके बाद वहां मशीन बदलने की प्रक्रिया जारी है।

मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। आयोग ने घोषणा की है कि हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत का अद्यतन आंकड़ा जारी किया जाएगा। अब तक संपूर्ण क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM