आकांक्षी जिला योजना की समीक्षा के लिए गढ़वा पहुंचे केंद्रीय सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव

आकांक्षी जिला योजना की समीक्षा के लिए गढ़वा पहुंचे केंद्रीय सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के 112 अति पिछड़े जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल में शामिल झारखंड का गढ़वा जिला एक बार फिर केंद्र सरकार के फोकस में रहा। इसी क्रम में भारत सरकार के केंद्रीय सचिव एवं आरईसी लिमिटेड के सीएमडी, साथ ही नीति आयोग द्वारा गढ़वा जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव दो दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे।

अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक से की, जहां आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न सूचकांकों और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान केंद्रीय सचिव ने संबंधित विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद श्रीवास्तव ने जिले के अति पिछड़े क्षेत्रों में शामिल चिनिया प्रखंड का भ्रमण किया। वहां उन्होंने मत्स्य उत्पादन से जुड़े कार्यों का जायजा लिया और इस क्षेत्र में हो रहे प्रयासों पर संतोष जताया। दौरे के दौरान उन्होंने एक उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए वहां चिकित्सकों की नियमित प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय सचिव ने विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कमियों की पहचान की है और सुधार के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि केंद्र से प्राप्त सभी निर्देशों और सुझावों पर जिला प्रशासन गंभीरता से अमल करेगा, ताकि गढ़वा जिले को आकांक्षी से अग्रणी जिला बनाने की दिशा में ठोस प्रगति हो सके।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM