मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले पर उठे सवाल, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद डिजाइन में बदलाव के संकेत

मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले पर उठे सवाल, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद डिजाइन में बदलाव के संकेत

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो फ्लाइओवर के नीचे प्रस्तावित जलनिकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जिस नए नाले का निर्माण किया जा रहा है, उसकी गहराई और चौड़ाई अपर्याप्त है, जिससे बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या दूर नहीं हो पाएगी।

मंगलवार को स्थानीय लोगों से शिकायत मिलने के बाद विधायक स्वयं स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया कि यदि नाले का आकार मौजूदा योजना के अनुसार ही रहा, तो क्षेत्र में पानी निकासी बाधित होगी।

सरयू राय ने अधिकारियों को बताया कि न्यू पुरुलिया रोड, कालिका नगर सहित आसपास के इलाकों का पानी पहले से बने नालों के जरिए बहता है, जबकि देशबंधु लाइन मोहल्ला इन क्षेत्रों के बीच स्थित है। हर साल मानसून के दौरान यहां घुटनों तक पानी भर जाता है और कई घरों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। फ्लाइओवर निर्माण के कारण पुराने जलनिकासी मार्ग को नए नाले के माध्यम से जोड़कर नदी तक पहुंचाना आवश्यक है।

विधायक ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे देशबंधु लाइन और आसपास के क्षेत्रों का वाटर लेवल, पूरे कैचमेंट एरिया का क्षेत्रफल और पिछले वर्ष की अधिकतम वर्षा के आंकड़े एकत्र करें। साथ ही नाले के दूसरे सिरे का जलस्तर भी मापा जाए, ताकि यह आकलन किया जा सके कि प्रस्तावित नाला पूरे पानी को वहन करने में सक्षम है या नहीं।

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने विधायक की आपत्तियों से सहमति जताते हुए कहा कि सभी तकनीकी आंकड़ों का दो से तीन दिनों में विश्लेषण किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार नाले की गहराई व चौड़ाई बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता जिया उल हक सहित कई अभियंता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने क्षेत्र में हर साल होने वाली जलजमाव की समस्या को सामने रखा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM