जमशेदपुर की हवाई कनेक्टिविटी पर संकट, IndiaOne Air सेवाएं हो सकती हैं बंद

जमशेदपुर की हवाई कनेक्टिविटी पर संकट, IndiaOne Air सेवाएं हो सकती हैं बंद

जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए संचालित हो रही IndiaOne Air की नियमित उड़ानें जल्द बंद हो सकती हैं। एयरलाइन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में संकेत दिया है कि केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS–उड़ान) की अवधि समाप्त होने जा रही है। यदि इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया, तो 31 जनवरी के बाद जमशेदपुर–कोलकाता और 28 फरवरी के बाद जमशेदपुर–भुवनेश्वर मार्ग की सेवाएं रोक दी जाएंगी।

कंपनी का कहना है कि RCS योजना खत्म होने के साथ ही सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा स्टील की ओर से दी जा रही वित्तीय और परिचालन संबंधी रियायतों का समझौता भी समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में इन दोनों रूटों पर उड़ानों का संचालन आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं रहेगा, जिससे सेवाएं जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।

सोनारी एयरपोर्ट की रियायतें बनीं आधार

सोनारी एयरपोर्ट पर रनवे उपयोग, ग्राउंड हैंडलिंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं में टाटा स्टील द्वारा दी जा रही छूट इन उड़ानों के संचालन की अहम वजह रही है। RCS के तहत मिलने वाली सब्सिडी और टाटा स्टील की रियायत—इन दोनों के बिना छोटे शहरों से हवाई सेवा चलाना घाटे का सौदा साबित होता है। ऐसे में यदि उड़ानें बंद होती हैं, तो इसका असर सिर्फ यात्रियों पर नहीं, बल्कि औद्योगिक नगरी जमशेदपुर की कनेक्टिविटी, निवेश संभावनाओं और आपात सेवाओं पर भी पड़ेगा।

टाटा स्टील प्रबंधन से हुई बातचीत

इस मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन से मुलाकात की। उन्होंने जमशेदपुर की जनता के हित में आग्रह किया कि IndiaOne Air को सोनारी एयरपोर्ट पर दी जा रही रियायतों को आगे भी जारी रखा जाए, ताकि कोलकाता और भुवनेश्वर की हवाई सेवाएं बाधित न हों।

कुणाल षडंगी ने यह भी सुझाव दिया कि जब तक धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर कोई स्थायी और व्यवहारिक समाधान नहीं निकलता, तब तक सोनारी एयरपोर्ट के मौजूदा रनवे का विस्तार किया जाए। उन्होंने याद दिलाया कि पहले यहां ATR श्रेणी के विमानों का संचालन होता था, जिसे दोबारा शुरू कर शहर की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर की जा सकती है।

RCS विस्तार पर टिकी उम्मीद

कुणाल षडंगी के अनुसार, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने भरोसा दिलाया है कि यदि केंद्र सरकार जमशेदपुर के लिए RCS योजना का विस्तार करती है, तो कंपनी पहले की तरह लैंडिंग चार्ज, पार्किंग शुल्क और टर्मिनल प्रबंधन से जुड़े खर्चों का वहन जारी रखेगी। साथ ही सोनारी एयरपोर्ट के रनवे विस्तार को लेकर तकनीकी प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी अनुरोध किया जाएगा, ताकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बातचीत कर समय रहते RCS योजना का विस्तार सुनिश्चित कराया जा सके और जमशेदपुर की हवाई सेवाएं बंद होने से बचाई जा सकें।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM