संगठन पर्व के तहत जमशेदपुर भाजपा में नामांकन संपन्न, संजीव सिन्हा बने एकमात्र दावेदार

संगठन पर्व के तहत जमशेदपुर भाजपा में नामांकन संपन्न, संजीव सिन्हा बने एकमात्र दावेदार

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई में संगठन पर्व के अंतर्गत शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान महानगर जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए नामांकन शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अकेले नामांकन दाखिल किया, जिससे उनका निर्विरोध चयन लगभग तय माना जा रहा है। वहीं प्रदेश परिषद प्रतिनिधि पद के लिए पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए।

पूरी नामांकन प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण की निगरानी में पूरी की गई। इस अवसर पर वर्तमान महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ पार्टी नेता, जिला पदाधिकारी, हाल ही में निर्वाचित मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि संगठन पर्व के तहत जमशेदपुर महानगर में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की सहभागिता में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कराई गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे पूर्व मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की घोषणा के पश्चात जिलाध्यक्ष पद को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया अपनाई गई थी।

इधर, वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर एक बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण द्वारा नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के नामों की औपचारिक घोषणा पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष की जाएगी।5

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM