जमशेदपुर : स्नैपचैट पर नाबालिग छात्रा की AI-एडिटेड तस्वीर वायरल, 13 वर्षीय छात्र के खिलाफ FIR

जमशेदपुर : स्नैपचैट पर नाबालिग छात्रा की AI-एडिटेड तस्वीर वायरल, 13 वर्षीय छात्र के खिलाफ FIR

जमशेदपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल से जुड़ा एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। उलीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र पर अपनी ही कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की एआई से तैयार की गई आपत्तिजनक फर्जी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता की मां ने इस संबंध में उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, घटना 18 दिसंबर की है और इसका संबंध मानगो–डिमना रोड स्थित स्कूल परिसर के आसपास से बताया गया है। आरोप है कि नाबालिग छात्र ने छात्रा की वास्तविक तस्वीर को डिजिटल रूप से एडिट कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से आपत्तिजनक स्वरूप दिया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर पोस्ट कर वायरल कर दिया।

इस घटना से मानसिक रूप से आहत छात्रा के परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर चंदन कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण इसे बेहद संवेदनशील मानते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और साथ ही डिजिटल सबूतों की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM