CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला की सात दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा देश के वैज्ञानिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है।

CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला की सात दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा देश के वैज्ञानिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। गुरुवार को सीएसआईआर-एनएमएल के 77वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने संस्थान के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा- लोहनगरी जमशेदपुर की पहचान उद्योग, परिश्रम और तकनीकी विकास से जुड़ी है

राज्यपाल ने कहा कि लोहनगरी जमशेदपुर की पहचान उद्योग, परिश्रम और तकनीकी विकास से जुड़ी है। ऐसे औद्योगिक शहर में राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला जैसी प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था की मौजूदगी विशेष महत्व रखती है। पिछले 76 वर्षों में इस संस्थान ने खनिज, धातु और पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वैज्ञानिकों के अनुसंधान, प्रयोगों और नई तकनीकों ने देश के औद्योगिक विकास को मजबूती प्रदान की है।

मोबाइल फोन, कंप्यूटर, कार, रक्षा उपकरण और आधुनिक मशीनों में इनका व्यापक उपयोग होता है - राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि संस्थान में खनिजों से उपयोगी पदार्थ प्राप्त करने, मजबूत और टिकाऊ धातुओं एवं सामग्रियों का विकास करने और उद्योगों से निकलने वाले पदार्थों के पुनः उपयोग जैसे महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। आधुनिक उद्योगों और रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण खनिजों एवं विशेष धातुओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वदेशी तकनीक विकसित करने और प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने में वैज्ञानिकों की भूमिका अहम है। उन्होंने सेमीकंडक्टर तकनीक का उल्लेख करते हुए कहा कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर, कार, रक्षा उपकरण और आधुनिक मशीनों में इनका व्यापक उपयोग होता है। भारत इस क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता को मजबूत कर रहा है। नई और बेहतर सामग्रियों का विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

राज्यपाल ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और नवाचार के माध्यम से देश को नई दिशा मिल रही है

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और नवाचार के माध्यम से देश को नई दिशा मिल रही है। प्रधानमंत्री का मंत्र 'जय विज्ञान, जय अनुसंधान' वैज्ञानिकों को नई खोजों के लिए प्रेरित करता है। युवा वैज्ञानिकों से उन्होंने बड़े सपने देखने और जिज्ञासा को अनुसंधान की शक्ति बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि CSIR-NML आने वाले वर्षों में अनुसंधान, नवाचार और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

संविधान दिवस के अवसर पर 215वीं बटालियन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर 215वीं बटालियन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
Nov 26, 2026, 3:30:00 PM
CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक
CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक
Nov 26, 2026, 3:24:00 PM
'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भाषण प्रतियोगिता, हिमांशी प्रथम, मांडवी द्वितीय
'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भाषण प्रतियोगिता, हिमांशी प्रथम, मांडवी द्वितीय
Nov 26, 2026, 3:05:00 PM
 सड़क सुरक्षा पर DM का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट सुधार, बिना हेलमेट भारी जुर्माना, अवैध पार्किंग पर भी लगेगी लगाम
सड़क सुरक्षा पर DM का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट सुधार, बिना हेलमेट भारी जुर्माना, अवैध पार्किंग पर भी लगेगी लगाम
Nov 26, 2026, 2:59:00 PM
IRCTC घोटाला : लालू परिवार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार
IRCTC घोटाला : लालू परिवार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार
Nov 26, 2026, 2:49:00 PM
ब्रहगावां में इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद इलाके में खुशी की लहर
ब्रहगावां में इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद इलाके में खुशी की लहर
Nov 26, 2026, 2:37:00 PM
फांसी, उम्रकैद, रिहाई फिर आनंद मोहन जाएंगे जेल, जी. कृष्णैया हत्याकांड की तारीखवार पूरी टाइमलाइन
फांसी, उम्रकैद, रिहाई फिर आनंद मोहन जाएंगे जेल, जी. कृष्णैया हत्याकांड की तारीखवार पूरी टाइमलाइन
Nov 26, 2026, 2:32:00 PM
दंपति पर चाकू से हमला करने के मामले का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
दंपति पर चाकू से हमला करने के मामले का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Nov 26, 2026, 2:12:00 PM
आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी? SC के फैसले पर पूर्व डीएम की बेटी हुईं भावुक, पप्पा के दोस्तों ने...
आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी? SC के फैसले पर पूर्व डीएम की बेटी हुईं भावुक, पप्पा के दोस्तों ने...
Nov 26, 2026, 1:40:00 PM
दक्षिण कोरिया के क्यॉन्गगी विश्वविद्यालय और सीआईएमपी के बीच एमओयू
दक्षिण कोरिया के क्यॉन्गगी विश्वविद्यालय और सीआईएमपी के बीच एमओयू
Nov 26, 2026, 1:24:00 PM