वार्ड 11 के पार्षद बदरी रविदास पर घिरा विवाद, पूर्व प्रत्याशी ने सदस्यता समाप्त करने की उठाई मांग

धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के पार्षद बदरी रविदास की सदस्यता रद्द करने की मांग अब खुलकर सामने आ गई है।

वार्ड 11 के पार्षद बदरी रविदास पर घिरा विवाद, पूर्व प्रत्याशी ने सदस्यता समाप्त करने की उठाई मांग

धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के पार्षद बदरी रविदास की सदस्यता रद्द करने की मांग अब खुलकर सामने आ गई है। वार्ड नंबर 11 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रहलाद कुमार ने प्रेस वार्ता कर पार्षद बदरी रविदास पर निशाना साधते हुए उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रहलाद कुमार ने दावा किया कि वर्ष 2011 के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में धनबाद की जिला एवं सत्र अदालत ने 10 जुलाई 2026 को फैसला सुनाते हुए बदरी रविदास समेत कई लोगों को तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। इसी फैसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दोषसिद्धि के बाद संबंधित प्रावधानों के तहत पार्षद की सदस्यता पर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रहलाद कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर वे नगर विकास मंत्री से भी मिल चुके हैं और पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया है। साथ ही धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बदरी रविदास की सदस्यता रद्द करने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि जब तक सक्षम प्राधिकारी कोई निर्णय नहीं लेता, तब तक बदरी रविदास को नगर निगम की बोर्ड बैठकों में शामिल नहीं होने दिया जाए। हालांकि, इस पूरे मामले में नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पार्षद बदरी रविदास की भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। 

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
Oct 16, 2026, 11:10:00 AM
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
Oct 16, 2026, 10:58:00 AM
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 10:42:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
Oct 16, 2026, 10:29:00 AM
 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM