धनबाद के पॉश इलाके में देर रात हादसा, बाइक रेस के दौरान तीन बाइकें टकराईं

धनबाद के पॉश इलाके में देर रात हादसा, बाइक रेस के दौरान तीन बाइकें टकराईं

धनबाद शहर के प्रतिष्ठित लुबी सर्कुलर रोड (एलसी रोड) पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक रेस ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आपस में होड़ लगाते तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों की बाइकें टकरा गईं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कुल आठ युवक घायल हुए हैं, जिनमें से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी युवक एक-दूसरे के परिचित थे और सिटी सेंटर चौपाटी से नाश्ता करने के बाद रणधीर वर्मा चौक की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान 4 से 5 बाइक सवार एलसी रोड पर रफ्तार का प्रदर्शन करने लगे। बीएसएस कॉलेज के पास अचानक दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी संतुलन खो बैठी और हादसे में शामिल हो गई।

घायलों की पहचान हीरापुर झरनापाड़ा निवासी छोटू यादव, पप्पू यादव और सोनू यादव, पुलिस लाइन क्षेत्र के लव कुमार रवानी और राजा तिवारी, साथ ही सौरव यादव, शिव शंकर साव (धैया) तथा नीरज कुमार (बेकारबांध) के रूप में हुई है।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तेजी दिखाते हुए सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सोनू यादव, पप्पू यादव, छोटू यादव और सौरव यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया। हालांकि, परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल से एक रेसिंग बाइक सहित दो अन्य मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM