सुसनीलेवा मौजा में 59 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने लगाया सरकारी भूमि का बोर्ड

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गोविंदपुर अंचल अंतर्गत सुसनीलेवा मौजा में अनाबाद बिहार सरकार की करोड़ों रुपये मूल्य की 59 डिसमिल जमीन से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया।

सुसनीलेवा मौजा में 59 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने लगाया सरकारी भूमि का बोर्ड

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गोविंदपुर अंचल अंतर्गत सुसनीलेवा मौजा में अनाबाद बिहार सरकार की करोड़ों रुपये मूल्य की 59 डिसमिल जमीन से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया। अंचल अधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक नेहा पाठक के नेतृत्व में जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद उक्त जमीन पर झारखंड सरकार का बोर्ड लगाया गया। 

प्रशासन ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुसनीलेवा मौजा के खाता संख्या 140, प्लॉट संख्या 1612, रकबा 59 डिसमिल जमीन अनाबाद बिहार सरकार के नाम से दर्ज है। उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री निर्माण किए जाने की सूचना 18 नवंबर को राजस्व उप निरीक्षक को मिली थी। सूचना के बाद राजस्व विभाग की ओर से मामले की जांच की गई। जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आने पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया।

हालांकि, नोटिस के बावजूद संबंधित लोगों द्वारा जमीन के स्वामित्व से जुड़े कोई प्रामाणिक एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। बताया गया कि अतिक्रमण करने वालों के पास दूसरे प्लॉट की जमीन का 87 तरमीम संबंधी कागजात था, जिसके आधार पर प्लॉट संख्या 1612 की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। राजस्व विभाग की जांच में उक्त कागजात संबंधित जमीन के वैध स्वामित्व का प्रमाण नहीं पाया गया।

इसके बाद शनिवार को अंचल अधिकारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही अतिक्रमण करने वाले लोग मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद जेसीबी से जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और सरकारी भूमि की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड लगा दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा, निर्माण या घेराबंदी दोबारा करने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

उक्त जमीन गोविंदपुर अंचल के प्रभातम मॉल के सामने है। इसके बाजार मूल्य को देखते हुए जमीन पर कब्जे के प्रयास को गंभीरता से लिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट 

Trending News

26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM