निरसा : NH-19 पर देर रात फा*यरिंग से हड़कंप, पेट्रोल पंप संचालक का बेटा घायल

निरसा : NH-19 पर देर रात फा*यरिंग से हड़कंप, पेट्रोल पंप संचालक का बेटा घायल

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देवियाना गेट के पास एनएच-19 पर स्थित मां उमा शक्ति फिलिंग पॉइंट के समीप गोली चलने की घटना सामने आई। इस फायरिंग में पेट्रोल पंप संचालक और पत्थर व्यवसाय से जुड़े पारस सिंह के पुत्र सौरभ सिंह घायल हो गए। गोली लगते ही पंप परिसर में दहशत फैल गई और वहां मौजूद लोग घबरा गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और कर्मचारियों की मदद से घायल सौरभ सिंह को धनबाद के असर्फी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सुनसान इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जहां से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। मौके से बियर की खाली बोतलें, चिप्स के पैकेट, एक गोली का खोखा और खून के निशान बरामद किए गए हैं।

इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रारंभिक तौर पर यह संभावना जता रही है कि फायरिंग किसी खाने-पीने के दौरान हुए विवाद या लापरवाही से जुड़ी हो सकती है। एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच में घायल युवक की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई, जो पेट्रोल पंप मालिक के पुत्र हैं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली किस हालात में चली और उस समय घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि सौरभ सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्टल है। अब पुलिस इस पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है कि फायरिंग उसी हथियार से हुई या किसी अन्य व्यक्ति ने गोली चलाई। फिलहाल मामला हर एंगल से जांच के दायरे में है और पुलिस पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट करने में जुटी हुई है।

Trending News

ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
Sep 12, 2026, 7:16:00 AM
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM