SBI ATM में ठगी का नया खेल! कैश स्लॉट से संदिग्ध प्लेट बरामद, खाते से कटे एक हजार, SSP ने बैंकों को लिखा पत्र

जिले में साइबर ठगों ने लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाने का नया तरीका अपना लिया है। अब ठगों की नजर एटीएम मशीनों पर है। ताजा मामला मटकुरिया स्थित एसबीआई के एटीएम से सामने आया है।

SBI ATM में ठगी का नया खेल! कैश स्लॉट से संदिग्ध प्लेट बरामद, खाते से कटे एक हजार, SSP ने बैंकों को लिखा पत्र

धनबाद : जिले में साइबर ठगों ने लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाने का नया तरीका अपना लिया है। अब ठगों की नजर एटीएम मशीनों पर है। ताजा मामला मटकुरिया स्थित एसबीआई के एटीएम से सामने आया है, जहां पुलिस ने कैश डिस्पेंसर स्लॉट से एक संदिग्ध प्लेट बरामद की है। आशंका है कि इस प्लेट के जरिए एटीएम से पैसे निकालने आने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी। शनिवार की सुबह एक ग्राहक के खाते से एक हजार रुपये कट गए, लेकिन नकदी बाहर नहीं निकली। 

इसी ATM से पहले भी तीन हजार की ठगी का मामला सामने आ चुका है

वहीं, इसी एटीएम से पहले भी तीन हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आ चुका है। एटीएम में सुरक्षा गार्ड की कमी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। जिले में कई एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कहीं सुरक्षा गार्ड नहीं हैं, तो कहीं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर सवाल हैं। ऐसे में आम लोगों की मेहनत की कमाई की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के SSP ने जिले के सभी बैंकों को पत्र लिखा है

मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने जिले के सभी बैंकों को पत्र लिखा है। उन्होंने एटीएम में सीसीटीवी कैमरों की नियमित मरम्मत, समय-समय पर एटीएम की जांच और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि एटीएम से छेड़छाड़ और ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। अब देखना होगा कि बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाते हैं और मटकुरिया एटीएम से बरामद संदिग्ध प्लेट की जांच में क्या सामने आता है।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

गठबंधन की राजनीति से अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी, रामपुकार सिन्हा ने जीत का किया दावा
गठबंधन की राजनीति से अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी, रामपुकार सिन्हा ने जीत का किया दावा
Oct 10, 2026, 4:52:00 PM
मोदी के नेतृत्व में विकास व सुशासन की नीतियों को मिल रहा जनसमर्थन, उपचुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह
मोदी के नेतृत्व में विकास व सुशासन की नीतियों को मिल रहा जनसमर्थन, उपचुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह
Oct 10, 2026, 4:17:00 PM
SBI ATM में ठगी का नया खेल! कैश स्लॉट से संदिग्ध प्लेट बरामद, खाते से कटे एक हजार, SSP ने बैंकों को लिखा पत्र
SBI ATM में ठगी का नया खेल! कैश स्लॉट से संदिग्ध प्लेट बरामद, खाते से कटे एक हजार, SSP ने बैंकों को लिखा पत्र
Oct 10, 2026, 3:57:00 PM
Delhi CJP Protest : ममता के बाद हिरासत में केजरीवाल, हनुमान मंदिर के पास पथराव
Delhi CJP Protest : ममता के बाद हिरासत में केजरीवाल, हनुमान मंदिर के पास पथराव
Oct 10, 2026, 3:05:00 PM
बरटांड़ में जिला परिषद की दुकान को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
बरटांड़ में जिला परिषद की दुकान को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
Oct 10, 2026, 2:35:00 PM
हुरहुरू खास महल जमीन विवाद में योगेंद्र को राहत, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
हुरहुरू खास महल जमीन विवाद में योगेंद्र को राहत, HC ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
Oct 10, 2026, 2:23:00 PM
आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
आयुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर ज्ञानेश के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
Oct 10, 2026, 2:06:00 PM
रुपए के लिए कई बड़े ऐलान, RBI बेचेगा डॉलर, कई नियमों में सख्ती
रुपए के लिए कई बड़े ऐलान, RBI बेचेगा डॉलर, कई नियमों में सख्ती
Oct 10, 2026, 1:52:00 PM
रोहतास से गोपालगंज तक फर्जीवाड़ा : फर्जी नंबर प्लेट पर गाड़ियों की नीलामी का खेल, EOU ने पुलिस अधिकारी समेत 3 को दबोचा
रोहतास से गोपालगंज तक फर्जीवाड़ा : फर्जी नंबर प्लेट पर गाड़ियों की नीलामी का खेल, EOU ने पुलिस अधिकारी समेत 3 को दबोचा
Oct 10, 2026, 1:35:00 PM
DJ साउंड संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश से संघ में नाराजगी, 2 हजार परिवारों ने दी काम बंद करने की चेतावनी
DJ साउंड संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश से संघ में नाराजगी, 2 हजार परिवारों ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Oct 10, 2026, 1:08:00 PM