नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

धनबाद जिले में एनएसयूआई ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश मार्च निकाला और प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष साहिल अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से रणधीर वर्मा चौक तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने 20 मार्च को जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी और जिला अध्यक्ष साहिल अली ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने का काम किया। नेताओं ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। प्रदर्शन में जिला कार्यकारी अध्यक्ष सनी सिंह, रोहित पाठक, नितेश शर्मा, तारिक अनवर, शाहबाज खान, अनीश राजा, राजीव पांडे, आयुष सिंह, अहान खान, अनस खान सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM