मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित बरटांड़ के जलान अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही उनका दावा है कि अस्पताल प्रशासन ने बकाया राशि जमा किए बिना शव सौंपने से मना कर दिया, जिसके कारण विवाद और बढ़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह निवासी मिथलेश पासवान 20 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जलान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान करीब चार लाख रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके थे। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा 50 हजार रुपये की शेष राशि जमा करने की शर्त पर ही शव देने की बात कही गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मरीज को हृदय संबंधी कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन किसी अन्य मरीज की रिपोर्ट के आधार पर गलत उपचार किया गया, जिससे उनकी जान चली गई।

हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी. राजन के अनुसार, सड़क दुर्घटना में मरीज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इलाज के दौरान संक्रमण बढ़ने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल का कहना है कि हंगामे की स्थिति बनने पर पुलिस को सूचना दी गई और बाद में शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

इधर, धनबाद थाना के एएसआई प्रेमानंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM