जमीन फटी और कई घर धराशाई, एक बच्चे की मौत, कई लोग दबे

धनबाद : कतरास के सिजुआ में मंगलवार को तड़के एक बड़ा हादसा होने की सूचना है। लोग अभी सोये हुए ही थे कि घर भर भरा कर ढहने लगे। बताया जाता है कि सुबह 5:00 बजे के आसपास सिजुआ 10 नंबर में जमीन फटी और कई घर धराशाई हो गए।

कुछ लोग दब भी गए। जिन्हें लोगों ने किसी तरह बचाया। आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। दो बच्चे भी दब गए थे। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है।

घटना में दो बच्चे और 6 महिलाएं घायल हुई है। एक बच्चे की मौत की बात भी सामने आ रही है। कतरास और झरिया में लगातार धंसान की घटनाएं हो रही है। कतरास के छाताबाद की घटना तो अभी ताजी है। इसके अलावे कई जगह घटनाएं हुई है। छाताबाद में घटना के बाद सभी दल और नेता पहुंचे। सरकार के मंत्री भी पहुंचे। सर्वे कराने की बात हुई, लेकिन घटनाएं रुक नहीं रही है।  

कोयलांचल का पूरा इलाका लगभग धंसान से प्रभावित दिख रहा है। पुनर्वास की बात हो रही है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा भी जा रहा है। लेकिन अभी भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां डेंजर जोन में लोग रह रहे हैं।

प्रभावितों को पुनर्वासित करने का जिम्मा बीसीसीएल और जरेडा के पास है। बीसीसीएल को अपने कर्मियों को पुनर्वासित करना है, जबकि गैर कर्मियों को पुनर्वासित करने का जिम्मा जरेडा के पास है। जहां धंसान की घटनाएं हो रही है, वहां या तो पहले कोलियरी चलती थी या फिर अवैध उत्खनन के दौरान सुरंग बनाकर जमीन खोखली कर दी गई है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

 सहरसा में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का शुभारंभ, फ्री मिलेगा बैसाखी, कैलिपर्स और ट्राईसाइकिल...

Sep 08, 2026, 2:47:00 PM
जमीन फटी और कई घर धराशाई, एक बच्चे की मौत, कई लोग दबे
जमीन फटी और कई घर धराशाई, एक बच्चे की मौत, कई लोग दबे
Sep 08, 2026, 2:29:00 PM
सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ

Sep 08, 2026, 2:08:00 PM
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...

Sep 08, 2026, 1:35:00 PM
 चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

Sep 08, 2026, 1:04:00 PM
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?

Sep 08, 2026, 12:48:00 PM
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Sep 08, 2026, 12:28:00 PM
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद

Sep 08, 2026, 12:05:00 PM
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं

Sep 08, 2026, 12:01:00 PM
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत

Sep 08, 2026, 11:51:00 AM