चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो संदिग्धों ने खुद को चायपत्ती बेचने वाला बताकर महिला को अपने झांसे में लिया और वारदात को अंजाम दिया।

चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में 68 वर्षीय हीरामणि देवी के साथ कथित तौर पर लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच दो लोग चायपत्ती बेचने के बहाने महिला के घर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दोनों ने महिला को चायपत्ती जैसा दिखने वाला एक पाउडर खाने के लिए दिया। पाउडर खाने के बाद महिला की हालत ऐसी हो गई कि उन्हें आसपास हो रही गतिविधियों का ठीक से एहसास नहीं रहा और बोलने-समझने की क्षमता भी प्रभावित हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान दोनों बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और कान की बालियां निकाल लीं। साथ ही करीब 3.5 लाख रुपये के सामान/नकदी की लूट की बात सामने आ रही है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों संदिग्ध इससे पहले कॉलोनी के कई घरों में चायपत्ती बेचने के नाम पर पहुंचे थे, लेकिन वहां लोग उनके झांसे में नहीं आए।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले की जांच के बाद ही लूटे गए सामान और घटना के पूरे विवरण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ

Sep 08, 2026, 2:08:00 PM
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...

Sep 08, 2026, 1:35:00 PM
 चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
Sep 08, 2026, 1:04:00 PM
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?

Sep 08, 2026, 12:48:00 PM
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Sep 08, 2026, 12:28:00 PM
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद

Sep 08, 2026, 12:05:00 PM
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं

Sep 08, 2026, 12:01:00 PM
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत

Sep 08, 2026, 11:51:00 AM
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...

Sep 08, 2026, 11:44:00 AM
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड

Sep 08, 2026, 11:29:00 AM