गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने के विरोध में उतरे खिलाड़ी और स्थानीय लोग, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

धनबाद : शहर के एकमात्र खेल केंद्र गोल्फ ग्राउंड को मेले के आयोजन के लिए दिए जाने की सुगबुगाहट के खिलाफ स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों और होमगार्ड एसोसिएशन ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।

 गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने के विरोध में उतरे खिलाड़ी और स्थानीय लोग, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

धनबाद : शहर के एकमात्र खेल केंद्र गोल्फ ग्राउंड को मेले के आयोजन के लिए दिए जाने की सुगबुगाहट के खिलाफ स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों और होमगार्ड एसोसिएशन ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में रविवार को स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो से मिला और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

खिलाड़ियों का कहना है कि गोल्फ ग्राउंड ही शहर का वह मुख्य मैदान है जहाँ सुबह-शाम वॉक, क्रिकेट, फुटबॉल और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं तथा बहाली की तैयारी के लिए सैकड़ों लड़के अभ्यास करते हैं। लेकिन इसी मैदान में मेला (डिज़नीलैंड) लगाने की तैयारी की जा रही है, जिसका खिलाड़ी पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल निखिल कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस मैदान में मेला लगने की बात आई थी, तब इसे रोकने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। शहर में जिला परिषद मैदान, कोहिनूर मैदान और झारखंड मैदान जैसे अन्य विकल्प मौजूद हैं, फिर भी खेल के इस इकलौते मैदान को आयोजनों के लिए क्यों चुना जा रहा है?

खिलाड़ियों ने इस संबंध में जिला उपायुक्त और स्थानीय विधायक के पास अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। विधायक जयराम महतो से मुलाकात के बाद छात्रों ने बताया कि विधायक ने आश्वासन दिया है कि यदि यहाँ के स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों को इससे आपत्ति और दिक्कत है, तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर इसके बावजूद मैदान में मेला लगाया गया, तो वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेले के आयोजन से मैदान में खेलकूद की गतिविधियां बाधित होंगी, साथ ही मैदान में बिखरा बचा-कुचा कचरा, टेंट लगाने के दौरान छोड़े गए नुकीले अवशेष और गंदगी से अभ्यास करने वाले बच्चों और खिलाड़ियों के पैरों व शरीर में चोट लगने का खतरा बना रहेगा। युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि आश्वासन के बाद भी मेला लगाया गया, तो वे डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे और प्रशासन से जवाब मांगेंगे।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

भूख-गरीबी, भैंस की पीठ, दूध बेचना...किस्मत ने ली करवट, आज खेसारी जिस चीज को छू दें, वह सोना हो जाए
भूख-गरीबी, भैंस की पीठ, दूध बेचना...किस्मत ने ली करवट, आज खेसारी जिस चीज को छू दें, वह सोना हो जाए
Sep 13, 2026, 4:23:00 PM
मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', विपक्ष के आरोप पर बीजेपी सांसद धर्मशिला गुप्ता का पलटवार
मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', विपक्ष के आरोप पर बीजेपी सांसद धर्मशिला गुप्ता का पलटवार
Sep 13, 2026, 3:53:00 PM
 गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने के विरोध में उतरे खिलाड़ी और स्थानीय लोग, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन
गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने के विरोध में उतरे खिलाड़ी और स्थानीय लोग, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन
Sep 13, 2026, 3:27:00 PM
 'ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी'
'ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी'
Sep 13, 2026, 3:03:00 PM
 कतरास में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबकर तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
कतरास में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबकर तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Sep 13, 2026, 2:49:00 PM
चेक पोस्ट से सटे दो दुकानों में चोरी, जूस मशीन, पंखा और बर्तन की चोरी
चेक पोस्ट से सटे दो दुकानों में चोरी, जूस मशीन, पंखा और बर्तन की चोरी
Sep 13, 2026, 2:37:00 PM
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक शैक्षणिक विस्तार से बिहार के युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक शैक्षणिक विस्तार से बिहार के युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री
Sep 13, 2026, 2:21:00 PM
 मिड-डे मील में छिपकली तो कहीं मेनू में अनदेखी..शिक्षा विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी
मिड-डे मील में छिपकली तो कहीं मेनू में अनदेखी..शिक्षा विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी
Sep 13, 2026, 1:33:00 PM
 वैभव सूर्यवंशी के तूफान को रोकने बना खास प्लान, तोड़ेंगे सहवाग का रिकॉर्ड, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच?
वैभव सूर्यवंशी के तूफान को रोकने बना खास प्लान, तोड़ेंगे सहवाग का रिकॉर्ड, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच?
Sep 13, 2026, 1:10:00 PM
 नियोजन की आस में उम्र निकल रही, अप्रेंटिस किए विस्थापितों ने डीसी कार्यालय के गेट पर दिया धरना
नियोजन की आस में उम्र निकल रही, अप्रेंटिस किए विस्थापितों ने डीसी कार्यालय के गेट पर दिया धरना
Sep 13, 2026, 12:26:00 PM