ईद उल मिलादुन्नबी पर धनबाद में भाईचारे और अमन का पैगाम, नौजवान कमेटी ने 16 वर्षों की सेवा परंपरा को रखा कायम

धनबाद:- ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर धनबाद में आस्था, सेवा, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। नौजवान कमेटी ने पिछले 16 वर्षों से जारी अपनी सेवा परंपरा को कायम रखते हुए श्रद्धालुओं के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए।

ईद उल मिलादुन्नबी पर धनबाद में भाईचारे और अमन का पैगाम, नौजवान कमेटी ने 16 वर्षों की सेवा परंपरा को रखा कायम

धनबाद:- ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर धनबाद में आस्था, सेवा, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर नौजवान कमेटी ने पिछले 16 वर्षों से जारी अपनी सेवा परंपरा को कायम रखते हुए श्रद्धालुओं के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए, तो वहीं बरवाअड्डा क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर विशाल जुलूस निकालकर अमन-शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

नौजवान कमेटी की ओर से आयोजित जनसेवा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, प्राथमिक उपचार और एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। कमेटी के सदस्यों ने प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस और प्रशासन को भी पूरा सहयोग दिया।

कमेटी के प्रतिनिधि सोहराब खान और उनकी टीम ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेम, करुणा, दया और ऊंच-नीच का भेद मिटाने का संदेश है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम होने के साथ-साथ एक भारतीय मुसलमान के रूप में देश की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है।

वहीं बरवाअड्डा, चरकपत्थर, संभारी, मुर्रा डीह, कुर्मी डीह और सीमरा समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस मुर्रा डीह से शुरू होकर किसान चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल रशिद अजीजी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अमन-शांति के साथ रहने की अपील की।

कुल मिलाकर, मिलादुन्नबी के मौके पर धनबाद में निकले जुलूस और सेवा कार्यक्रमों ने यही संदेश दिया कि इंसानियत, भाईचारा, अमन और देश के प्रति समर्पण ही समाज को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी ताकत है। 

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 


Trending News

सवालों पर घिरी सरकार कटघरे में सिस्टम, तब नीतीश फंसे तो अब सम्राट! सोनू से आदित्य तक...
सवालों पर घिरी सरकार कटघरे में सिस्टम, तब नीतीश फंसे तो अब सम्राट! सोनू से आदित्य तक...
Aug 26, 2026, 4:18:00 PM
गंगा नदी में बडा हादसा, राघोपुर में डूबी नाव, 22 मजदूर थे सवार
गंगा नदी में बडा हादसा, राघोपुर में डूबी नाव, 22 मजदूर थे सवार
Aug 26, 2026, 3:59:00 PM
ककोलत से गुणावा तक बनेगा नया पर्यटकीय रास्ता, प्रकृति और आस्था का संगम
ककोलत से गुणावा तक बनेगा नया पर्यटकीय रास्ता, प्रकृति और आस्था का संगम
Aug 26, 2026, 3:48:00 PM
छेड़छाड़ के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! भीड़ का तालिबानी इंसाफ, पत्नी ने बताई अलग कहानी
छेड़छाड़ के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! भीड़ का तालिबानी इंसाफ, पत्नी ने बताई अलग कहानी
Aug 26, 2026, 3:42:00 PM
ईद उल मिलादुन्नबी पर धनबाद में भाईचारे और अमन का पैगाम, नौजवान कमेटी ने 16 वर्षों की सेवा परंपरा को रखा कायम
ईद उल मिलादुन्नबी पर धनबाद में भाईचारे और अमन का पैगाम, नौजवान कमेटी ने 16 वर्षों की सेवा परंपरा को रखा कायम
Aug 26, 2026, 3:14:00 PM
नेपाल में तबाही, अचानक आई भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार, एक हजार से ज्यादा लापता !
नेपाल में तबाही, अचानक आई भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार, एक हजार से ज्यादा लापता !
Aug 26, 2026, 2:56:00 PM
भैंस एक दावेदार दो, IG विकास वैभव के पास पहुंचा मामला, DNA जांच के निर्देश
भैंस एक दावेदार दो, IG विकास वैभव के पास पहुंचा मामला, DNA जांच के निर्देश
Aug 26, 2026, 2:50:00 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा का आगाज
सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा का आगाज
Aug 26, 2026, 2:40:00 PM
जहानाबाद में मोहम्मदी जुलूस की धूम, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
जहानाबाद में मोहम्मदी जुलूस की धूम, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 26, 2026, 2:30:00 PM
हर महीने 10 हजार, 2 लाख तक...बिहार की बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, साथ में बड़ा तोहफा भी...
हर महीने 10 हजार, 2 लाख तक...बिहार की बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, साथ में बड़ा तोहफा भी...
Aug 26, 2026, 1:49:00 PM