सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा का आगाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की रोडवेज बसों के साथ ही महिलाओं को स्मार्ट कार्ड के साथ मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा का आगाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की रोडवेज बसों के साथ ही महिलाओं को स्मार्ट कार्ड के साथ मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। सीएम ने खुद इसका उद्घाटन भी किया। 

योगी सरकार के द्वारा दिए गए इस बड़ी सौगात के तहत एक तरफ राज्य की महिलाएं रक्षाबंधन पर कल से अगले तीन दिनों तक सभी रोडवेज एवं सिटी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी, वहीं दूसरी तरफ 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रदेश सरकार की रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। सीएम ने राजधानी लखनऊ में इसका शुभारंभ किया। 

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कई महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए सांकेतिक स्मार्ट कार्ड का वितरण अपने हाथों से किया। ज्ञात हो कि मंगलवार को ही योगी कैबिनेट की मीटिंग में इस योजना पर मुहर लगी थी। इस योजना का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा योजना रखा गया है। प्रदेश में 60 साल के ऊपर की कोई भी महिला 29 अगस्त से अपना वोटर कार्ड या आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकती है। उनसे कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा। राज्य के सभी 75 जिलों में इसका आयोजन किया जा रहा है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अंग्रेजों के समय महिला स्वावलंबन का आदर्श पेश किया था। उनके नाम पर न सिर्फ इस मुफ्त यात्रा का नाम रखा गया है, बल्कि राज्य में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण भी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर हो रहा है।

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM