जहानाबाद में मोहम्मदी जुलूस की धूम, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

पैगंबर मोहम्मद साहब के 1500वें जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को जहानाबाद शहर में भव्य मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जहानाबाद में मोहम्मदी जुलूस की धूम, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

जहानाबाद। पैगंबर मोहम्मद साहब के 1500वें जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को जहानाबाद शहर में भव्य मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरता हुआ जुलूस अरवल मोड़ पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।

मोहम्मदी जुलूस का नेतृत्व मोहम्मद आसिफ रजा ने किया। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

आयोजकों ने कहा कि मोहम्मदी जुलूस का उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना है। इस दौरान लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

वहीं, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

ईद उल मिलादुन्नबी पर धनबाद में भाईचारे और अमन का पैगाम, नौजवान कमेटी ने 16 वर्षों की सेवा परंपरा को रखा कायम
ईद उल मिलादुन्नबी पर धनबाद में भाईचारे और अमन का पैगाम, नौजवान कमेटी ने 16 वर्षों की सेवा परंपरा को रखा कायम
Aug 26, 2026, 3:14:00 PM
नेपाल में तबाही, अचानक आई भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार, एक हजार से ज्यादा लापता !
नेपाल में तबाही, अचानक आई भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार, एक हजार से ज्यादा लापता !
Aug 26, 2026, 2:56:00 PM
भैंस एक दावेदार दो, IG विकास वैभव के पास पहुंचा मामला, DNA जांच के निर्देश
भैंस एक दावेदार दो, IG विकास वैभव के पास पहुंचा मामला, DNA जांच के निर्देश
Aug 26, 2026, 2:50:00 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा का आगाज
सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा का आगाज
Aug 26, 2026, 2:40:00 PM
जहानाबाद में मोहम्मदी जुलूस की धूम, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
जहानाबाद में मोहम्मदी जुलूस की धूम, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 26, 2026, 2:30:00 PM
हर महीने 10 हजार, 2 लाख तक...बिहार की बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, साथ में बड़ा तोहफा भी...
हर महीने 10 हजार, 2 लाख तक...बिहार की बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, साथ में बड़ा तोहफा भी...
Aug 26, 2026, 1:49:00 PM
गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइलेवल मीटिंग
गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइलेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 1:16:00 PM
'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
Aug 26, 2026, 1:08:00 PM
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Aug 26, 2026, 12:53:00 PM
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
Aug 26, 2026, 12:39:00 PM