पुरुष आयोग की मांग तेज, ‘मर्द पार्टी’ ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की उठाई आवाज
महिलाओं के लिए महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग के गठन और पुरुषों के अधिकारों को लेकर कानून में बदलाव की मांग एक बार फिर उठी है।

धनबाद : महिलाओं के लिए महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग के गठन और पुरुषों के अधिकारों को लेकर कानून में बदलाव की मांग एक बार फिर उठी है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल (मर्द पार्टी) की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पुरुषों की शिकायतों और समस्याओं को भी गंभीरता से सुनने तथा उन्हें कानूनी संरक्षण देने की मांग की। (मर्द पार्टी) मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के नेताओं ने कहा कि कई मामलों में पुरुषों पर महिलाओं की ओर से झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने के आरोप सामने आते हैं।
महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता देकर सुना जाता है, उसी तरह पुरुषों की शिकायतों पर भी निष्पक्ष तरीके से सुनवाई होनी चाहिए
उनका कहना है कि जिस तरह महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता देकर सुना जाता है, उसी तरह पुरुषों की शिकायतों पर भी निष्पक्ष तरीके से सुनवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुरुष भी दिन-रात मेहनत कर परिवार और देश की जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में पुरुषों को भी समान अधिकार और कानूनी संरक्षण मिलना चाहिए। संगठन ने केंद्र सरकार से पुरुष आयोग के गठन और पुरुषों से जुड़े कानूनों में आवश्यक बदलाव करने की मांग की।
धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट










