झरिया में अवैध कोयला खनन पर करारा प्रहार, BCCL ने बंद कराई खदानें

झरिया में अवैध कोयला खनन पर करारा प्रहार, BCCL ने बंद कराई खदानें

झरिया कोयला क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ बीसीसीएल प्रबंधन ने निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक टी. पासवान के निर्देश पर शनिवार सुबह बोर्रागढ़ ओपी अंतर्गत कपूरगढ़ा इलाके में बीसीसीएल की भूमि पर संचालित अवैध कोयला खदानों को बंद करने का अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पोकलेन मशीनों की मदद से अवैध खनन स्थलों को मिट्टी से भरने का काम शुरू किया गया। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी पूर्वी झरिया क्षेत्र के नोडल अधिकारी अभिषेक झा कर रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर सीआईएसएफ के जवानों के साथ-साथ बोर्रागढ़ थाना पुलिस की भी तैनाती की गई।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शुक्रवार को बीसीसीएल के क्षेत्रीय अधिकारियों ने संबंधित स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि कोयला माफियाओं ने बीसीसीएल की जमीन पर आधा दर्जन से अधिक अवैध खदानें खोल रखी थीं। इन खदानों से चौबीसों घंटे कोयले की चोरी कर खुलेआम बिक्री की जा रही थी।

निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद क्षेत्रीय महाप्रबंधक को पूरे मामले से अवगत कराया गया, जिसके तुरंत बाद अवैध खदानों को भरने का आदेश जारी कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इन खदानों से रोजाना करीब 60 से 70 टन कोयले का अवैध उत्खनन हो रहा था।

प्रबंधन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बहाल करने की दिशा में उठाए गए इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM