सुराभूरा जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, देवघर पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

सुराभूरा जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, देवघर पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है। सोमवार को सारठ थाना क्षेत्र के सुराभूरा जंगल में की गई विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, जो सुनसान इलाके में बैठकर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ युवक फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी बनकर लोगों को कॉल कर ठगी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान देवानंद कुमार दास, विमल कुमार, यूमन दास, अरुण दास और सूरज कुमार दास के रूप में हुई है। सभी आरोपी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी PhonePe यूजर्स को कैशबैक का लालच, पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर और Airtel Payment Bank से सहायता का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे।

इस कार्रवाई में देवघर साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एएसआई सूरज कुमार और पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या आकर्षक कैशबैक ऑफर से सावधान रहें। किसी भी तरह की शंका होने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM