चतरा के गेंदरा गांव में देर रात गो*लीबारी, दो की मौ*त, कई घायल

चतरा के गेंदरा गांव में देर रात गो*लीबारी, दो की मौ*त, कई घायल

झारखंड के चतरा जिले से हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में रविवार देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। इस वारदात के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देर रात कुछ हथियारबंद अपराधियों ने गांव के एक घर को निशाना बनाया। अचानक हुए इस हमले में घर के भीतर मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प भी हुई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह घटना टीपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़े दो व्यक्तियों के आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वारदात के कई घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस की टीम सोमवार सुबह गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और दोषियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM