चतरा में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, सुनसान घर से कोडीन कफ सिरप की 42 पेटियां जब्त

चतरा में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, सुनसान घर से कोडीन कफ सिरप की 42 पेटियां जब्त

झारखंड के चतरा जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। सिमरिसया थाना क्षेत्र के कटिया तुमा पत्रा गांव में पुलिस ने एक वीरान पड़े मकान से कोडीन युक्त कफ सिरप की भारी खेप बरामद की है। छापेमारी के दौरान कुल 42 पेटियां कफ सिरप जब्त की गईं, जिन्हें नशे के तौर पर बाजार में खपाने की तैयारी थी।

इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय के बयान के आधार पर दर्ज केस में तुम्बापतरा गांव निवासी उज्जवल सिंह और एदला गांव के सूरज सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहर से अवैध तरीके से कोडीन युक्त कफ सिरप मंगवाते थे और उसे गांव के सुनसान घरों में छिपाकर रखते थे। इसके बाद ऊंचे दामों पर अलग-अलग इलाकों में चोरी-छिपे इसकी सप्लाई की जाती थी। बरामद बोतलों पर 200 रुपये का अधिकतम खुदरा मूल्य अंकित पाया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह अवैध तस्करी सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में लंबे समय से चल रही थी। इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है और कई तस्करों के फरार होने की सूचना है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में युवाओं के बीच नशे की लत तेजी से फैल रही है। गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर के साथ-साथ कोडीन युक्त कफ सिरप का भी बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। जहां एक ओर तस्कर इस अवैध धंधे से मोटी कमाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा पीढ़ी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM