चतरा : सात दिन बाद पत्थर खदान में मिला लापता छात्र का श*व, परिजनों ने ह*त्या की जताई आशंका

चतरा : सात दिन बाद पत्थर खदान में मिला लापता छात्र का श*व, परिजनों ने ह*त्या की जताई आशंका

चतरा जिले के रक्सी गांव से लापता युवक सत्यम साहू का शव सात दिन बाद धमनिया स्थित एक पानी से भरे पत्थर खदान में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रक्सी गांव निवासी सत्यम साहू 30 अक्टूबर की शाम ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने 31 अक्टूबर को चतरा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

काफी तलाश के बावजूद जब युवक का कोई पता नहीं चला, तो गुरुवार को अचानक धमनिया स्थित पत्थर माइंस के गहरे गड्ढे में उसका शव तैरता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में मातम और गुस्से का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने सत्यम की खोज में तत्परता नहीं दिखाई। मृतक के मामा श्रवण साव ने आरोप लगाया कि प्रेम-प्रसंग के चलते सत्यम की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया गया।

पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा–चौपारण मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। सूचना पाकर एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उनके हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया और स्थिति सामान्य हुई।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM