बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप

बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप

झारखंड के चतरा जिले से बडी खबर है। दरअसल यहां मंगलवार की दोपहर सरेआम एक फायरिंग की घटना हुई। जिसमें एक निजी बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटना एसपी ऑफिस के सामने घटी। अति सुरक्षित जगह पर घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि जिला पुलिस बल के ही एक जवान ने गोली चलाई। जिससे एक निजी बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया है। 

प्राप्त खबर के अनुसार बाईपास निर्माण से जुड़ी रमिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक रॉकी यादव पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान जिला पुलिस के जवान और उनके निजी बॉडीगार्ड के बीच किसी बात को लेकर के कहासुनी हो गई है। मामला इतना बिगड़ा कि जवान ने अपने राइफल से गोली चला दी। जो सीधे निजी बॉडीगार्ड को जा करके लग गई। गोली लगने से निजी ऑडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। 

अति सुरक्षित क्षेत्र में सरेआम घटी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की तत्काल घेराबंदी कर दी। वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी ने सदर थाने की पुलिस को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद से सदर थाने की पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सिमरिया और टंडवा के एसडीपीओ समेत कई सीनियर ऑफिसर की मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। खबर मिलने तक पुलिस ने मृतक की आधिकारिक पहचान को भी सार्वजनिक नहीं किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

चतरा से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM