संत रविदास के विचार घर-घर पहुंचाने निकली भाजपा, 51 हजार स्थानों तक जाएगी पावन मिट्टी

 संत रविदास के विचार घर-घर पहुंचाने निकली भाजपा, 51 हजार स्थानों तक जाएगी पावन मिट्टी

संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। यह विशेष अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न राज्यों और जिलों में कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में झारखंड के बोकारो जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ संत रविदास को याद किया गया। जिले के लगभग 200 मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और समाज सुधार में दिए गए योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि अभियान के तहत संत रविदास की जन्मभूमि वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी देशभर के 51 हजार स्थानों तक पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य उनके जीवन-दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास ने अपने जीवनकाल में जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता के विरुद्ध लगातार आवाज उठाई। उन्होंने समानता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज की स्थापना का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

भाजपा नेताओं ने नागरिकों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि संत रविदास के आदर्शों को व्यवहार में अपनाकर ही सामाजिक सद्भाव और समरसता को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
Oct 17, 2026, 1:05:00 PM
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
Oct 17, 2026, 1:01:00 PM
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
Oct 17, 2026, 12:21:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
Oct 17, 2026, 12:15:00 PM
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
Oct 17, 2026, 11:58:00 AM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
Oct 17, 2026, 11:38:00 AM
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Oct 17, 2026, 11:13:00 AM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
Oct 17, 2026, 10:51:00 AM