SIR-2026 को लेकर मतदाताओं को राहत, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क

बोकारो में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) -2026 की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कई अहम व्यवस्थाएं की हैं।

SIR-2026 को लेकर मतदाताओं को राहत, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क

बोकारो : बोकारो में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) -2026 की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कई अहम व्यवस्थाएं की हैं। बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SIR की प्रक्रिया, मैपिंग, एनॉमलीज और सुनवाई को लेकर जानकारी दी। डीसी ने कहा कि मैपिंग में विसंगति या एनॉमलीज सामने आने पर मतदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मतदाताओं को केवल अपनी पहचान और पात्रता से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। मैट्रिक प्रमाण-पत्र समेत निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक उपयुक्त दस्तावेज पर्याप्त होगा।

1987 के बाद जन्मे मतदाताओं के मामले में मैपिंग की समस्या होने पर माता या पिता से संबंधित निर्धारित दस्तावेज भी देना होगा - DC

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि 1987 के बाद जन्मे मतदाताओं के मामले में मैपिंग की समस्या होने पर माता या पिता से संबंधित निर्धारित दस्तावेज भी देना होगा। वहीं, नाम में मामूली अंतर या शादी के बाद नाम और उपनाम में बदलाव जैसी सामान्य विसंगतियों को लेकर भी प्रशासन ने मतदाताओं को आश्वस्त किया है। डीसी ने बताया कि बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को सहयोग करेंगे और आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपलोड कराया जाएगा।

डीसी ने कहा- किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को SIR की प्रक्रिया से वंचित नहीं होने दिया जाएगा

वहीं 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क लगाया जाएगा, जहां मतदाता एसआईआर से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 12 से 16 अक्टूबर के बीच ट्रांसजेंडर, वृद्धाश्रम, अनाथालय और अन्य विशेष समूहों के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने मतदाताओं के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। डीसी ने कहा कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को एसआईआर की प्रक्रिया से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही बेहतर काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही या मतदाताओं को अनावश्यक परेशान करने की शिकायत पर कार्रवाई होगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

 यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
Oct 08, 2026, 12:05:00 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
Oct 08, 2026, 11:49:00 AM
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
Oct 08, 2026, 11:29:00 AM
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
Oct 08, 2026, 11:26:00 AM
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
Oct 08, 2026, 11:11:00 AM
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 10:41:00 AM
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Oct 08, 2026, 10:31:00 AM
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
Oct 08, 2026, 10:01:00 AM
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
Oct 08, 2026, 9:51:00 AM
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 9:33:00 AM