कुमार अमित ने उठाया बोकारो के औद्योगिक और स्वास्थ्य विकास का मुद्दा, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कुमार अमित ने उठाया बोकारो के औद्योगिक और स्वास्थ्य विकास का मुद्दा, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बोकारो के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बोकारो निवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) की लंबे समय से रुकी विस्तारीकरण योजना को फिर से शुरू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई।

कुमार अमित ने मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि इस मांग को लेकर बोकारो में बीते कई महीनों से व्यापक जनआंदोलन चल रहा है। उन्होंने महाहस्ताक्षर अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक लगभग 40 हजार नागरिक प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर बीएसएल विस्तार के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेल प्रबंधन द्वारा बोकारो जनरल अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध भी किया।

केंद्रीय मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा ने इस जनभागीदारी आधारित अभियान की सराहना की और कहा कि बीएसएल विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े दोनों विषयों पर उनके मंत्रालय स्तर से गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने परियोजना को शीघ्र शुरू कराने की दिशा में सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिलाया।

इसी क्रम में भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक मुकुल ओझा ने मंत्री का ध्यान बोकारो के सेक्टर क्षेत्रों से निकलने वाले गंदे पानी की ओर आकर्षित किया, जिसे प्रबंधन द्वारा गरगा नदी में छोड़े जाने की बात कही गई। उन्होंने नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर-12 में जल शोधन संयंत्र और सेक्टर-8 में कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित कराने की मांग रखी।

मंत्री वर्मा ने इस पर्यावरणीय मुद्दे पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बोकारो नगर भाजयुमो महामंत्री लालबाबू, करण गोरांई, चंद्रप्रकाश और राहुल भी उपस्थित रहे।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM