बोकारो : पुपुनकी में पुलिस पर पथराव, एक जवान घायल, तीन गिरफ्तार

बोकारो : पुपुनकी में पुलिस पर पथराव, एक जवान घायल, तीन गिरफ्तार

बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुपुनकी गांव में कानून-व्यवस्था उस वक्त बिगड़ गई, जब पुलिस टीम पर अचानक पथराव कर दिया गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की पुष्टि हुई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुपुनकी आश्रम में बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान सड़क किनारे कुछ युवक शराब का सेवन कर रहे थे, जिससे विवाद की शुरुआत हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सूचना मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची, तो मौजूद लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी और अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया, जबकि एक पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि आश्रम में भीड़ जुटने की जानकारी पहले से थाना को दी गई थी, इसके बावजूद समय रहते पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं की गई। उनका कहना है कि जब सड़क पर गाड़ियों को रोका जा रहा था, उसी वक्त पुलिस को सूचित किया गया था, लेकिन अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो हालात इतने बिगड़ते नहीं।

गौरतलब है कि पुपुनकी आश्रम तक जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद कोई नया नहीं है। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर पहले भी तनाव की स्थिति बनती रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM