बोकारो: प्रेरणा दिवस पर कॉलेज कर्मियों ने लिया विकास का संकल्प, महाविद्यालय में विवाद पर भी दिया जवाब

चास स्थित स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में रविवार को प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया।

बोकारो: प्रेरणा दिवस पर कॉलेज कर्मियों ने लिया विकास का संकल्प, महाविद्यालय में विवाद पर भी दिया जवाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 2:46:00 PM

चास स्थित स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में रविवार को प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं प्रशासनिक कर्मियों को महाविद्यालय के विकास, उन्नति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के सचिव महावीर सिंह चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना का मूल उद्देश्य समाज में शिक्षा की ज्योत जलाना है। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद के आदर्शों पर चलते हुए महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है और आगे भी विद्यार्थियों के हित में अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

हाल के दिनों में महाविद्यालय में उत्पन्न विवाद के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को आपसी संवाद और सौहार्द के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महाविद्यालय किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि समाज की सार्वजनिक धरोहर है, इसलिए इसके विकास और सम्मान की जिम्मेदारी सभी की है।

कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा रजिस्ट्रेशन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महाविद्यालय की प्रगति और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

गांधी मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम, चैलेंजर ट्रॉफी से चमकेंगे चंपारण के सितारे

Jul 12, 2026, 3:45:00 PM
मुफ्त बिजली और राशन कार्ड...सम्राट चौधरी बोले-बिहार ने गुंडाराज देखा है, मुजफ्फरपुर को कई बड़ी सौगातें

Jul 12, 2026, 3:27:00 PM
मुख्यमंत्री आवास तक..पटना में कारोबारी बंटी हत्याकांड पर गरजे तेजस्वी यादव, डरते हैं CM सम्राट चौधरी

Jul 12, 2026, 3:08:00 PM
बोकारो: प्रेरणा दिवस पर कॉलेज कर्मियों ने लिया विकास का संकल्प, महाविद्यालय में विवाद पर भी दिया जवाब
बोकारो: प्रेरणा दिवस पर कॉलेज कर्मियों ने लिया विकास का संकल्प, महाविद्यालय में विवाद पर भी दिया जवाब
Jul 12, 2026, 2:46:00 PM
कोई समझौता नहीं..खूब गरजे CM सम्राट चौधरी, कहा-इन पर नहीं भरोसा, मुजफ्फरपुर का होगा कायापलट

Jul 12, 2026, 2:28:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव: क्या RJD ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में अकेला छोड़ दिया? तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे से उठे सवाल

Jul 12, 2026, 1:59:00 PM
नालंदा: खून का बदला खून से..घर में घुसकर छोटे यादव को मारी गोली, हत्या से हड़कंप

Jul 12, 2026, 1:48:00 PM
हजारीबाग: खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग हुए घायल

Jul 12, 2026, 1:37:00 PM
वैशाली में डबल मर्डर के बाद अब रेप से हिला बिहार? बीच बाजार से महिला सिपाही को उठाकर दुष्कर्म, बहन के साथ...

Jul 12, 2026, 1:25:00 PM
जहानाबाद लोक संवाद गोष्ठी में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए एसपी, कई थानों के प्रभारी और पुलिस अफसर रहें मौजूद

Jul 12, 2026, 12:34:00 PM