नालंदा: खून का बदला खून से..घर में घुसकर छोटे यादव को मारी गोली, हत्या से हड़कंप

नालंदा जिले में खून का बदला खून से लेने का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। छबीलापुर थाना क्षेत्र के केसरीबीघा गांव में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर छोटे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

नालंदा: खून का बदला खून से..घर में घुसकर छोटे यादव को मारी गोली, हत्या से हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 1:48:00 PM

नालंदा जिले में खून का बदला खून से लेने का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। छबीलापुर थाना क्षेत्र के केसरीबीघा गांव में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर छोटे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे वर्षों पुरानी चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है।

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वर्ष 2019 में पथरौरा पंचायत के मुखिया चुनाव में छोटे यादव की पत्नी ने अपने ही गोतिया (रिश्तेदार) के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में छोटे यादव की पत्नी विजयी हुए थे, जबकि राजो यादव की पत्नी ऊषा देवी को हार का सामना करना पड़ा था। 

चुनाव परिणाम के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। परिजनों का कहना है कि वर्ष 2019 में ही छोटे यादव के भतीजे रवि यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब छोटे यादव की हत्या के बाद परिजन इसे उसी खूनी दुश्मनी का सिलसिला बता रहे हैं। 

आरोप है कि देर रात करीब सात की संख्या में बदमाश घर में घुस आए और छोटे यादव को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विरोध करने पर उनके बेटे सागर कुमार पर भी हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह जान बचाने में सफल रहा।

परिजनों के अनुसार छोटे यादव करीब पांच महीने पहले ही जेल से छूटकर घर लौटे थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता छबीलापुर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

मुख्यमंत्री आवास तक..पटना में कारोबारी बंटी हत्याकांड पर गरजे तेजस्वी यादव, डरते हैं CM सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री आवास तक..पटना में कारोबारी बंटी हत्याकांड पर गरजे तेजस्वी यादव, डरते हैं CM सम्राट चौधरी
Jul 12, 2026, 3:08:00 PM
बोकारो: प्रेरणा दिवस पर कॉलेज कर्मियों ने लिया विकास का संकल्प, महाविद्यालय में विवाद पर भी दिया जवाब
बोकारो: प्रेरणा दिवस पर कॉलेज कर्मियों ने लिया विकास का संकल्प, महाविद्यालय में विवाद पर भी दिया जवाब
Jul 12, 2026, 2:46:00 PM
कोई समझौता नहीं..खूब गरजे CM सम्राट चौधरी, कहा-इन पर नहीं भरोसा, मुजफ्फरपुर का होगा कायापलट
कोई समझौता नहीं..खूब गरजे CM सम्राट चौधरी, कहा-इन पर नहीं भरोसा, मुजफ्फरपुर का होगा कायापलट
Jul 12, 2026, 2:28:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव: क्या RJD ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में अकेला छोड़ दिया? तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे से उठे सवाल
बांकीपुर उपचुनाव: क्या RJD ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में अकेला छोड़ दिया? तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे से उठे सवाल
Jul 12, 2026, 1:59:00 PM
नालंदा: खून का बदला खून से..घर में घुसकर छोटे यादव को मारी गोली, हत्या से हड़कंप
नालंदा: खून का बदला खून से..घर में घुसकर छोटे यादव को मारी गोली, हत्या से हड़कंप
Jul 12, 2026, 1:48:00 PM
हजारीबाग: खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग हुए घायल
हजारीबाग: खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग हुए घायल
Jul 12, 2026, 1:37:00 PM
वैशाली में डबल मर्डर के बाद अब रेप से हिला बिहार? बीच बाजार से महिला सिपाही को उठाकर दुष्कर्म, बहन के साथ...
वैशाली में डबल मर्डर के बाद अब रेप से हिला बिहार? बीच बाजार से महिला सिपाही को उठाकर दुष्कर्म, बहन के साथ...
Jul 12, 2026, 1:25:00 PM
जहानाबाद लोक संवाद गोष्ठी में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए एसपी, कई थानों के प्रभारी और पुलिस अफसर रहें मौजूद
जहानाबाद लोक संवाद गोष्ठी में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए एसपी, कई थानों के प्रभारी और पुलिस अफसर रहें मौजूद
Jul 12, 2026, 12:34:00 PM
जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jul 12, 2026, 12:23:00 PM
मोतिहारी डीईओ कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों का जमकर प्रदर्शन
मोतिहारी डीईओ कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों का जमकर प्रदर्शन
Jul 12, 2026, 12:12:00 PM