बांकीपुर उपचुनाव: क्या RJD ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में अकेला छोड़ दिया? तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे से उठे सवाल

बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के चुनावी अभियान से दूर यूरोप दौरे पर होने के कारण विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं।

बांकीपुर उपचुनाव: क्या RJD ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में अकेला छोड़ दिया? तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे से उठे सवाल

बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के चुनावी अभियान से दूर यूरोप दौरे पर होने के कारण विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं कि क्या राजद ने इस सीट पर अपनी चुनावी रणनीति को लेकर ढिलाई बरती है।

रेखा गुप्ता, जो वैश्य समाज से आती हैं, राजद ने लगातार दूसरी बार बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है। पिछला चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर कायस्थ समाज से आने वाले नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर भी चुनावी मैदान में हैं।

गुरुवार को नामांकन के दौरान रेखा गुप्ता के साथ राजद के बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। उनके साथ केवल पूर्व मंत्री आलोक मेहता नजर आए। आमतौर पर राजद उम्मीदवारों के नामांकन में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहती है, लेकिन इस बार ऐसा माहौल देखने को नहीं मिला। रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ डीएम कार्यालय पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पहले वह राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित 'आशीर्वाद यात्रा' कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई नेता मौजूद थे। हालांकि, चुनावी मैदान में कार्यकर्ताओं की सक्रियता अपेक्षाकृत कम दिखाई देने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

स्थानीय स्तर पर भी कार्यकर्ताओं के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछली हार के कारण इस बार मुकाबला चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, जबकि कुछ का कहना है कि मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ चुनाव प्रचार तेज होगा।

इस बीच, तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर भी विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब उम्मीदवार को सबसे अधिक नेतृत्व और संगठनात्मक समर्थन की जरूरत है, तब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चुनावी मैदान से दूर क्यों है।

हालांकि, राजद की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि मतदान से पहले तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाते हैं या नहीं। बांकीपुर उपचुनाव का मतदान 30 जुलाई को होना है। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

पटना से विष्णु की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM