बोकारो: घर से उड़ाए लाखों के गहने, बीएसएल संविदाकर्मी के घर बड़ी चोरी

बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोरों ने बंद घर से करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बोकारो: घर से उड़ाए लाखों के गहने, बीएसएल संविदाकर्मी के घर बड़ी चोरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 4:30:00 PM

बोकारो: बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोरों ने बंद घर से करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी विकास कुमार बिहार के जहानाबाद स्थित ससुराल गए हुए थे। 

पीड़ित विकास कुमार ने बालीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 9 जुलाई को घर बंद कर ससुराल गए थे। शनिवार को लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला खुला था। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और शादी में मिले सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी हो चुके हैं। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

विकास कुमार ने बताया कि उनकी शादी पिछले वर्ष हुई थी और अधिकांश जेवर शादी में मिले थे। वह बीएसएल में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं।

सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग जुटाने में लगी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

एक झटके में रिक्शा चालक बना अरबपति, खाते में 7.59 अरब रूपये, इतना पैसा देख दिमाग हिल गया

Jul 12, 2026, 5:53:00 PM
शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय का सपना साकार, सांसद अरुण भारती ने किया भूमि पूजन, बढ़ते अपराध...

Jul 12, 2026, 5:32:00 PM
गिरिडीह: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव कुआं से हुआ बरामद, परिवार में कोहराम

Jul 12, 2026, 5:19:00 PM
बोकारो: दिनदहाड़े मुन्ना यादव के गले से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, DSP-थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

Jul 12, 2026, 5:04:00 PM
बोकारो: घर से उड़ाए लाखों के गहने, बीएसएल संविदाकर्मी के घर बड़ी चोरी
बोकारो: घर से उड़ाए लाखों के गहने, बीएसएल संविदाकर्मी के घर बड़ी चोरी
Jul 12, 2026, 4:30:00 PM
चचेरे भाई से अवैध संबंध...मां का मर्डर करने वाली आयुषी शर्मा केस में बड़ा खुलासा, पिता की भी कातिल...

Jul 12, 2026, 4:15:00 PM
गांधी मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम, चैलेंजर ट्रॉफी से चमकेंगे चंपारण के सितारे

Jul 12, 2026, 3:45:00 PM
मुफ्त बिजली और राशन कार्ड...सम्राट चौधरी बोले-बिहार ने गुंडाराज देखा है, मुजफ्फरपुर को कई बड़ी सौगातें

Jul 12, 2026, 3:27:00 PM
मुख्यमंत्री आवास तक..पटना में कारोबारी बंटी हत्याकांड पर गरजे तेजस्वी यादव, डरते हैं CM सम्राट चौधरी

Jul 12, 2026, 3:08:00 PM
बोकारो: प्रेरणा दिवस पर कॉलेज कर्मियों ने लिया विकास का संकल्प, महाविद्यालय में विवाद पर भी दिया जवाब

Jul 12, 2026, 2:46:00 PM