चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

बोकारो चास थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। उनके पास से चोरी से संबंधित कई सामान बरामद होने का दावा किया गया है।

पुलिस जांच के मुताबिक, 22 जुलाई, 14 अगस्त और 15 अगस्त 2026 की रात चास इलाके में घरों को निशाना बनाया गया था। चोरों ने खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर घरों में प्रवेश किया और आभूषण, नकदी तथा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटनाओं के बाद संबंधित मामलों में चास थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

लगातार हो रही चोरी को गंभीरता से लेते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर चास के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनाओं से जुड़े सुराग जुटाए और तकनीकी जांच के साथ-साथ मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में घटनाओं से जुड़ाव का दावा

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की वारदातों में उनकी भूमिका सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के मामलों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं।

बरामदगी में सोने जैसे दिखने वाले सात कंगन, लगभग 3.50 ग्राम सोने जैसी धातु का टुकड़ा, एक लोहे का चापड़, छोटी वजन मशीन, सात मोबाइल फोन और 60 रुपये के नोट शामिल हैं।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की घटनाओं के अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन वारदातों में और कौन लोग शामिल थे और बरामद सामान का संबंध किन घटनाओं से है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
Oct 15, 2026, 5:21:00 PM
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
Oct 15, 2026, 5:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर  सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
Oct 15, 2026, 4:52:00 PM
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM