FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और नियामकीय मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद पांच न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।

FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और नियामकीय मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद पांच न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। खाद्य नियामक ने जिन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है उनमें वेदांत रेमेडीज, ल्यूसिड हेल्थकेयर, एम्बिको आयुर्वेदिक हेल्थकेयर, विटामेडिक हेल्थ न्यूट्रास्यूटिकल्स और एडोरियल हेल्थकेयर शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ उत्पाद वैध खाद्य लाइसेंस के बिना बनाए जा रहे थे - FSSAI

एफएसएसएआई के अनुसार, वेदांत रेमेडीज में निरीक्षण के दौरान खराब स्वच्छता व्यवस्था, अपर्याप्त कीट नियंत्रण, एक्सपायर्ड फ्लेवरिंग पदार्थों का उपयोग व आयुष और एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त सामग्री के बीच उचित पृथक्करण की कमी पाई गई, जिससे क्रॉस-कंटैमिनेशन का जोखिम बढ़ रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ उत्पाद वैध खाद्य लाइसेंस के बिना बनाए जा रहे थे। कंपनी का अनुपालन स्कोर केवल 12 प्रतिशत रहा।

ल्यूसिड हेल्थकेयर में भी कई गंभीर कमियां मिलीं

ल्यूसिड हेल्थकेयर में भी कई गंभीर कमियां मिलीं। एफएसएसएआई ने खराब स्वच्छता, कमजोर कीट नियंत्रण व्यवस्था और आयुर्वेदिक तथा न्यूट्रास्यूटिकल निर्माण गतिविधियों के बीच पर्याप्त अलगाव की कमी दर्ज की। इसके अलावा खाद्य पदार्थों को संभालने वाले कर्मचारियों के पास अनिवार्य स्वच्छता प्रशिक्षण भी नहीं था। इस इकाई को 27 प्रतिशत अनुपालन स्कोर प्राप्त हुआ। वहीं, एम्बिको आयुर्वेदिक हेल्थकेयर के मामले में नियामक ने पाया कि कंपनी अस्वच्छ परिसर से संचालन कर रही थी और वहां एक्सपायर्ड सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा और परीक्षण से जुड़े अनिवार्य रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे। कंपनी का अनुपालन स्कोर 46 प्रतिशत रहा।

FSSAI के अनुसार, विटामेडिक हेल्थ न्यूट्रास्यूटिकल्स कथित रूप से ऐसे स्थान से संचालन कर रही थी जिसका विवरण उसके लाइसेंस में दर्ज नहीं था

वहीं विटामेडिक हेल्थ न्यूट्रास्यूटिकल्स और एडोरियल हेल्थकेयर के मामलों में एफएसएसएआई ने पाया कि लाइसेंस में दर्ज परिसरों पर वास्तविक संचालन नहीं हो रहा था। एफएसएसएआई के अनुसार, विटामेडिक हेल्थ न्यूट्रास्यूटिकल्स कथित रूप से ऐसे स्थान से संचालन कर रही थी जिसका विवरण उसके लाइसेंस में दर्ज नहीं था। वहीं एडोरियल हेल्थकेयर के लाइसेंस प्राप्त परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था और वहां मौजूद लोगों ने कंपनी से किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया।

नियामक ने कहा- जांच के निष्कर्ष गंभीर गैर-अनुपालन और लाइसेंस संबंधी रिकॉर्ड में भ्रामक जानकारी की ओर संकेत करते हैं

नियामक ने कहा कि जांच के निष्कर्ष गंभीर गैर-अनुपालन और लाइसेंस संबंधी रिकॉर्ड में भ्रामक जानकारी की ओर संकेत करते हैं। इसी वजह से उपभोक्ता सुरक्षा और न्यूट्रास्यूटिकल क्षेत्र में नियमों के बेहतर पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन कंपनियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए हैं। नियामक की यह कार्रवाई तेजी से बढ़ते न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ सप्लीमेंट बाजार में गुणवत्ता, स्वच्छता और नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करने की उसकी लगातार कोशिशों का हिस्सा है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

2026 के त्योहारी सीजन में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही, इलेक्ट्रिक वाहनों की लंबी छलांग
2026 के त्योहारी सीजन में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही, इलेक्ट्रिक वाहनों की लंबी छलांग
Nov 23, 2026, 2:47:00 PM
FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस निलंबित
FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस निलंबित
Nov 23, 2026, 2:40:00 PM
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ा बदलाव, प्रिंस पासवान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, पशुपति बने संरक्षक
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ा बदलाव, प्रिंस पासवान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, पशुपति बने संरक्षक
Nov 23, 2026, 2:34:00 PM
कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, फेमस  यूट्यूबर जाएंगे जेल ?
कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, फेमस यूट्यूबर जाएंगे जेल ?
Nov 23, 2026, 2:25:00 PM
बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Nov 23, 2026, 2:23:00 PM
CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत
CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत
Nov 23, 2026, 2:15:00 PM
50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि, अखिलेश-पीके पर बरसी जेडीयू
50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि, अखिलेश-पीके पर बरसी जेडीयू
Nov 23, 2026, 2:09:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे तक ब्लास्ट फर्नेस की आपूर्ति प्रभावित
बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे तक ब्लास्ट फर्नेस की आपूर्ति प्रभावित
Nov 23, 2026, 2:00:00 PM
नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलेगा अभियान, उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी
नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलेगा अभियान, उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी
Nov 23, 2026, 1:48:00 PM
पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट
पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट
Nov 23, 2026, 1:35:00 PM