शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और भूमिहीन विद्यालयों पर जोर

शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा जिला पदाधिकारी, गोपालगंज समीर सौरभ के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गौरव कुमार की उपस्थिति में की गई। बैठक में छात्रवृत्ति पंजीकरण, भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता पर चर्चा।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और भूमिहीन विद्यालयों पर जोर

शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा जिला पदाधिकारी, गोपालगंज समीर सौरभ के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गौरव कुमार की उपस्थिति में की गई। बैठक में छात्रवृत्ति पंजीकरण, विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ, भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं तथा सैनिक स्कूल कुचायकोट में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। 

उप विकास आयुक्त ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति हेतु ओटीआर (OTR) पंजीकरण तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं, पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल एवं प्रोत्साहन राशि सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सत्यापन एवं प्रविष्टि का कार्य 16 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा। 

भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर भूमि उपलब्धता के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, पुस्तकालय एवं भवन मरम्मति की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। 

उन्होंने सैनिक स्कूल, कुचायकोट में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।  बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
Oct 13, 2026, 7:02:00 PM
प्रोटेस्ट के बीच केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ी, हलचल तेज
प्रोटेस्ट के बीच केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ी, हलचल तेज
Oct 13, 2026, 6:57:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना: दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना: दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
Oct 13, 2026, 6:47:00 PM
नालंदा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, निशांत-विजय चौधरी समेत नेताओं ने भरी हुंकार
नालंदा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, निशांत-विजय चौधरी समेत नेताओं ने भरी हुंकार
Oct 13, 2026, 6:41:00 PM
 पैसे चुकाने के बाद भी नहीं मिले गिरवी रखे गहने! दुकानदार पर धोखाधड़ी का आरोप, थाने में लगाई गुहार
पैसे चुकाने के बाद भी नहीं मिले गिरवी रखे गहने! दुकानदार पर धोखाधड़ी का आरोप, थाने में लगाई गुहार
Oct 13, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और भूमिहीन विद्यालयों पर जोर
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और भूमिहीन विद्यालयों पर जोर
Oct 13, 2026, 6:12:00 PM
 रंका सीएचसी में एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर होगी जांच: डॉ असजद अंसारी
रंका सीएचसी में एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर होगी जांच: डॉ असजद अंसारी
Oct 13, 2026, 5:54:00 PM
'हॉट गर्ल्स की उम्र नहीं बढ़ती..', ननद संग भाभी की मस्ती, सारा-सानिया का गॉर्जियस लुक
'हॉट गर्ल्स की उम्र नहीं बढ़ती..', ननद संग भाभी की मस्ती, सारा-सानिया का गॉर्जियस लुक
Oct 13, 2026, 5:41:00 PM
भोरे में जमीन सर्वे के दौरान हिंसक विवाद, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज
भोरे में जमीन सर्वे के दौरान हिंसक विवाद, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज
Oct 13, 2026, 5:27:00 PM
सुप्रसिद्ध डॉ ए. के. तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा नीतीश की जदयू का दामन
सुप्रसिद्ध डॉ ए. के. तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा नीतीश की जदयू का दामन
Oct 13, 2026, 5:03:00 PM