नालंदा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, निशांत-विजय चौधरी समेत नेताओं ने भरी हुंकार

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए का महाजुटान देखने को मिला। इस चुनावी सभा में एनडीए के दिग्गज नेताओं ने एक मंच से स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की।

नालंदा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, निशांत-विजय चौधरी समेत नेताओं ने भरी हुंकार

बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में मंगलवार को एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए का महाजुटान देखने को मिला। इस चुनावी सभा में एनडीए के दिग्गज नेताओं ने एक मंच से स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, दीपक प्रकाश, निशांत कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और सांसद अरुण कुमार भारती समेत कई नेता मौजूद रहे। 

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने एसआईआर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया को फूलप्रूफ तरीके से पूरा किया गया, जो आज पूरे देश के लिए मिसाल है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों नीरज कुमार और नवल किशोर यादव को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नालंदा को अपनी और अपने पिता नीतीश कुमार की मातृभूमि बताते हुए शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 

जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने एसआईआर के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लगातार एसआईआर और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धीरे-धीरे कांग्रेस के नेता भी एसआईआर को सही मानने लगे हैं। 

अरुण भारती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सरकार की नीतियों पर ठोस विचार रखने के बजाय राजनीतिक नैरेटिव खड़ा कर उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत अन्य राज्यों में चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अब जनता को धीरे धीरे पता चल जाएगा कि राहुल गांधी के पास कोई सरकार के किसी नीति को लेकर विचार नहीं है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
Oct 13, 2026, 7:18:00 PM
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
Oct 13, 2026, 7:13:00 PM
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
Oct 13, 2026, 7:02:00 PM
प्रोटेस्ट के बीच केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ी, हलचल तेज
प्रोटेस्ट के बीच केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ी, हलचल तेज
Oct 13, 2026, 6:57:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना: दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना: दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
Oct 13, 2026, 6:47:00 PM