BPSC ने AEDO के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए जारी किया नया विज्ञापन

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी किया है।

BPSC ने AEDO के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए जारी किया नया विज्ञापन

पटना : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक होंगे। पुराने विज्ञापन के तहत आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा। आयोग ने 22 अगस्त 2025 को जारी पुराने विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द करते हुए नया विज्ञापन संख्या 16/2026 जारी किया है।

अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है

इसके तहत अनारक्षित वर्ग के लिए 374, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 93, अनुसूचित जाति के लिए 150, अनुसूचित जनजाति के लिए 10, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 168, पिछड़ा वर्ग के लिए 112 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 28 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए 319 पद निर्धारित हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अनारक्षित पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर-5 के तहत 29,200 रुपए प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2026 से शुरू होगी

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं और निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं।

Trending News

रेलवे रैक पॉइंट के पास बाइक सवार अधेड़ को मारी गोली, जमीन विवाद में हमले की आशंका
रेलवे रैक पॉइंट के पास बाइक सवार अधेड़ को मारी गोली, जमीन विवाद में हमले की आशंका
Nov 27, 2026, 10:10:00 AM
BPSC ने AEDO के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए जारी किया नया विज्ञापन
BPSC ने AEDO के 935 पदों पर नियुक्ति के लिए जारी किया नया विज्ञापन
Nov 27, 2026, 9:52:00 AM
2 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं अमित शाह, बिहार पुलिस को 'राष्ट्रपति कलर अवार्ड' से करेंगे सम्मानित
2 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं अमित शाह, बिहार पुलिस को 'राष्ट्रपति कलर अवार्ड' से करेंगे सम्मानित
Nov 27, 2026, 9:40:00 AM
भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का बड़ा एक्शन, अजीत दास के ठिकानों पर 6 जिलों में एक साथ छापेमारी
भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का बड़ा एक्शन, अजीत दास के ठिकानों पर 6 जिलों में एक साथ छापेमारी
Nov 27, 2026, 9:34:00 AM
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : 30 नवंबर को होगा लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : 30 नवंबर को होगा लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र
Nov 27, 2026, 9:13:00 AM
पटना सहित 5 जिलों में सघन निरीक्षण एवं छापेमारी, कई औषधियों की बिक्री एवं वितरण पर रोक
पटना सहित 5 जिलों में सघन निरीक्षण एवं छापेमारी, कई औषधियों की बिक्री एवं वितरण पर रोक
Nov 27, 2026, 8:50:00 AM
अंतर-जिला समन्वय से केरल ले जाई जा रही आबादगंज की 13 लड़कियां सुरक्षित, रांची RPF ने किया रेस्क्यू
अंतर-जिला समन्वय से केरल ले जाई जा रही आबादगंज की 13 लड़कियां सुरक्षित, रांची RPF ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 8:33:00 AM
आय से अधिक संपत्ति मामले में 2 बड़े प्रशासनिक अधिकारियों पर गिरी गाज, सम्राट सरकार ने किया निलंबित
आय से अधिक संपत्ति मामले में 2 बड़े प्रशासनिक अधिकारियों पर गिरी गाज, सम्राट सरकार ने किया निलंबित
Nov 26, 2026, 10:00:00 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात
Nov 26, 2026, 9:50:00 PM
पांडु में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
पांडु में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Nov 26, 2026, 9:35:00 PM